
घटना का विवरण – दिनाँक 24-07-23 को वादी द्वारा थाना नेहरू कालोनी में तहरीर दी कि लक्की मसीह पुत्र प्रेमनाथ मसीह निवासी मोहल्ला शीशे पाड़ा आगरा रोड थाना गांधी पार्क अलीगढ उ0प्र0 जो काम की तलाश में मेरे घर मे आया हुआ था जून के महीने में जब हम लोग काम से घर से बाहर चले जाते थे तब लक्की ने मौका पाकर मेरी नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष के साथ बलात्कार किया तथा मेरी बेटी को यह बात बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जिस पर थाना नेहरू कालोनी में मुकदमा अपराध संख्या 287/23 धारा 376,506 भादवी व 5/6 पोक्सो एक्ट बनाम लक्की पंजीकृत कर विवेचना महिला उ0नि0 स्मृति रावत थाना नेहरू कालोनी के सुपुर्द की गयी । थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरप्तारी हेतु टीम गठित की गई जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त लक्की मसीह पुत्र प्रेमनाथ मसीह निवासी मोहल्ला शीशे पाड़ा आगरा रोड थाना गांधी पार्क अलीगढ उ0प्र0 हाल पता सालावाला थाना डालनवाला देहरादून उम्र 24 वर्ष को बलात्कार,जान से मारने की धमकी देना व पोक्सो एक्ट के अपराध में गोरखपुर रेलवे फाटक के पास थाना नेहरू कालोनी देहरादून से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।
नाम पता अभियुक्त
लक्की मसीह पुत्र प्रेमनाथ मसीह निवासी मोहल्ला शीशे पाड़ा आगरा रोड थाना गांधी पार्क अलीगढ उ0प्र0 हाल पता सालावाला थाना डालनवाला देहरादून उम्र 24 वर्ष बताया ।
पुलिस टीम
1- लोकेन्द्र बहुगुणा थानाध्यक्ष थाना नेहरू कालोनी देहरादून
2- महिला उ0नि0 स्मृति रावत थाना नेहरू कालोनी देहरादून
3- हेड कानि0 310 वरुण खंडूरी थाना नेहरू कालोनी देहरादून
4- कानि0 1368 सोहन थाना नेहरू कालोनी देहरादून

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप