गोपेश्वर (चमोली)। एसबीआई आरसेटी की ओर से चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के बंगथल गांव में बीपीएल एवं आजीविका के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का पापड़, अचार और मसाला पाउडर निर्माण का दस दिवसीय प्रशिक्षण गुरूवार से आरंभ हो गया है।
प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए आरसेटी के निदेशक मनोहर असवाल ने कहा कि पहाड़ की महिलाऐं यहां की रीढ़ है। जंगल से चारापत्ति लाने से लेकर घर के हर कामकाज महिलाओं की सबसे ज्यादा भागेदारी है। उनके इसी बोझ को कम करने के लिए उन्हें कम लागत में अच्छी आमदानी हो इसके लिए सरकार की ओर से संचालित लघु उद्यमों को स्थापित किये जाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के बाद महिलाऐं अपने घर पर ही उद्यम स्थापित कर अपनी आर्थिकी में सुधार ला सकती है। उन्होंने बताया कि इस दस दिवसीय शिविर में प्रशिक्षण के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं, बैंक ऋण के बारे में भी जानकारी दी जायेगी ताकि महिलाऐं स्वरोजगार की दिशा में अपने कदम बढ़ा सकें। इस मौके पर प्रशिक्षण समन्वयक देवेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश