March 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

टिहरी की केम्पटी पुलिस ने घर से बिना बताये निकली दो नाबालिक बालिकाओं को सकुशल परिजनों के किया सुपुर्द !

टिहरी गढ़वाल की थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा थाना बडकोट जनपद उत्तरकाशी के गुमशुदा 02 नाबालिक बालिकाओं को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25.03.2026 को थाना बडकोट से समय 11.00 बजे सूचना प्राप्त हुई की 02 बलिकाये घर से बिना बताये बस में बेठ कर विकासनगर की तरफ जा रही है इस सूचना पर चौकी प्रभारी नैनबाग द्वारा मय टीम के चैकिंग अभियान चलाया गया व दोनों बालिकायों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सूचित किया गया । परिजनों के चौकी नैनबाग पहुचने पर दोनों बलिकाओं को सुकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा गुमशुदा बालिकाओं की तत्काल व सकुशल बरामदगी पर थाना कैम्पटी पुलिस के भूरी-भूरी प्रशंशा की है।

बरामद करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. उ0नि0 रामनरैश शर्मा चौकी प्रभारी नैनबाग

2. कानि0 अकिंत

3. म0हो0गा0 रजनी

You may have missed

Share