
टिहरी की चम्बा पुलिस ने अवैध चरस की तस्करी में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल द्वारा जनपद के समस्त अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे इसी क्रम में थाना चम्बा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 40/25, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट, बनाम परमजीत आदि से संबंधित वांछित अभियुक्त केदार सिंह की गिरफ्तारी हेतु एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए वांछित अभियुक्त केदार सिंह पुत्र हुकम सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम थेराणी, पोस्ट ऑफिस कांसी, थाना छाम, टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी चिनियाली सौड़, सुलीठांग, गंगोत्री हाईवे, वार्ड संख्या-02, थाना धरासू, जनपद उत्तरकाशी को पुरोला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
1. केदार सिंह पुत्र हुकम सिंह
उम्र – 38 वर्ष
निवासी – ग्राम थेराणी, पो०ओ० कांसी, थाना छाम, टिहरी गढ़वाल
हाल पता – चिनियाली सौड़, सुलीठांग, गंगोत्री हाईवे, वार्ड संख्या-02
थाना – धरासू, जनपद – उत्तरकाशी
पुलिस टीम का विवरण :
1. प्रभारी निरीक्षक विपिन बहुगुणा ।
2. हेड कांस्टेबल – सुनील राणा
3. कांस्टेबल – विजयपाल शर्मा
जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार