March 12, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

टिहरी पुलिस ने घर नाराज़ होकर निकली लड़की को किया परिजनों के सुपुर्द, फरीदाबाद से पहुंच गई थी ऋषिकेश !

 

टिहरी पुलिस ने मानवता का फर्ज निभाते हुए घर से नाराज़ होकर निकली लड़की को सकुशल परिजनों को सौंप दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.09.2025 को देर रात्रि लगभग 21:30 बजे कैलाश गेट क्षेत्र, मुनि की रेती में पुलिस टीम को गश्त के दौरान एक युवती संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई मिली पुलिस टीम द्वारा पूछताछ पर युवती ने अपना नाम कोमल पुत्री श्री मदन भंडारी, निवासी- हाउस नंबर 18/A, गली नंबर 19, सरस्वती कॉलोनी, सेहदपुर, फरीदाबाद (हरियाणा), उम्र लगभग 20 वर्ष बताया। प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने स्वीकार किया कि वह अपने घर से नाराज़ होकर टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में आई है युवती से उसके पिता का मोबाइल नंबर प्राप्त कर परिजनों से संपर्क साधा गया। दूरभाष पर युवती के पिता श्री मदन भंडारी ने बताया कि उनकी पुत्री कोमल घर से बिना बताए निकल गई थी और उसकी गुमशुदगी संबंधी रिपोर्ट थाना फरीदाबाद (हरियाणा) में दर्ज कराई जा चुकी है परिजनों को तुरंत थाना मुनि की रेती आने हेतु अवगत करा दिया गया है। वर्तमान में युवती को थाना मुनि की रेती पर महिला कांस्टेबल की निगरानी एवं देखरेख में रखा गया है। परिजनों के आगमन पर नियमानुसार युवती को सकुशल उनके सुपुर्द किया जाएगा।

पुलिस द्वारा इस पूरे प्रकरण में संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ कार्यवाही की जा रही है।

You may have missed

Share