
शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी प्रताप नगर द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र लंबगांव बाजार में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सौरभ रावत पुत्र रमेश रावत सब्जी विक्रेता की दुकान के बाहर गंदगी पाई गई । मौके पर ही रुपए 2000 का दंड आरोपित किया गया । इसके साथ ही इसी दुकान में पॉलिथीन पाई गई जिसके लिए रुपए 5000 का अर्थ दंड आरोपित किया गया । साथ ही इसी दुकान में फूलगोभी, पत्ता गोभी तथा आलू खराब स्थिति में पाया गया जिसे नगर पंचायत को सौंप कर विनिष्ठ करवाया गया ।अन्य दुकानों में भी चेकिंग की गई जिनमें स्थिति सामान्य पाई गई। बलवीर सिंह चौहान होलसेलर विक्रेता की दुकान में भी छापामारी की गई किंतु प्लास्टिक एवं डिस्पोजल प्राप्त नहीं हुआ। लमगांव बाजार के सभी व्यापारियों को दुकान में कूड़ा दान रखने तथा सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं!
निरीक्षण के दौरान चंद्र मोहन पांडे तहसीलदार , कैलाश सेमवाल अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लंबगांव , दीपक लिंगवाल उप निरीक्षक थाना लंबगांव तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप