
देहरादून डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर कुछ छात्र यहां दो मोबाइल टावर पर चढ़ गए। पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर टावर पर चढ़े छात्रों ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। छात्रों की इस हरकत से पुलिस प्रशसान में हड़कंप मच गया है।
बुधवार को डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रों के पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्रों को समझाने की बहुत कोशिश पुलिस अधिकारियों की ओर से की गई, लेकिन छात्र नहीं माने। फिलहाल छात्र अपनी मांगों को लेकर अडे हैं। वहीं मामले को लेकर पुलिस प्रशासन और कालेज प्रबंधन के बीच वार्ता जारी है।

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश