March 3, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

छात्र नेता और साथियो ने होटल मैनेजर और स्टाफ की जमकर की धुनाई,तहरीर के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी !

हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र के एक होटल में युवकों ने होटल मैनेजर व स्टाफ के एक कर्मी को दना दन बेल्ट से पीट दिया बीच बचाव करने आये मैनेजर के सिर पर भी आरोपी युवक ने किसी चीज से वार कर दिया जिससे मैनेजर का सिर फूट गया और खून बहने लगा। लहूलुहान हालत में मैनेजर को अस्पताल ले जाकर इलाज़ कराया कल देर रात गौलापार के एक होटल में थार में सवार होकर तीन युवक आए। उन्होंने होटल के मैनेजर रमेश चंद्र जोशी से कमरा देने को कहा। मैनेजर का आरोप है कि कमरे की व्यवस्था के लिए और जरुरी लिखा पढ़ी मे कुछ देर इंतजार करने की बात कही तो तीनों युवक भड़क गए और उसे रिसेप्शन से बाहर बुलाकर बेल्ट से पीटने लगे। बीच बचाव करने आये एक और कर्मी को भी आरोपियों ने जमकर पीट दिया और अपनी थार लेकर फरार हो गए। घायल मैनेजर के सिर में दस टांके आए। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि होटल संचालक आकाश गोयल की तहरीर पर तीनों आरोपियों गौरव रावत, करन नौला व दीपांशु मेहरा निवासी काठगोदाम के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया है।

उधर गौलापार में इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वारयल हो रहा है। जिसमें तीन चार युवक खड़े दिख रहे हैं। एक युवक ने होटल मैनेजर का कॉलर पकड़ रखा है, जबकि दूसरा बेल्ट से लगातार पीट रहा है। बाकी तमाशबीन बने हुए हैं। बताया जा रहा है मारपीट करने वालों में कुछ छात्रनेता भी थे।

You may have missed

Share