February 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

महंगा पड़ गया टैक्सी के ड्राइवर को नशा करने से रोकना, आरोपी ड्राइवर ने अपने दोस्तों को बुलाकर सवारियों की करा दीं तुड़ाई, मुज़फ्फरनगर की सिविल लाइन पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार !

 

* दिनांक 21.02.2026 को वादी श्री अभिषेक गोयल निवासी कोतवाली नगर थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि में, अपने साथी दीपक, सौरभ सैनी, अनुज सैनी, आशु सैनी, तथा दो अन्य के साथ किराये की अर्टिगा गाडी से कस्बा लावड जनपद मेरठ में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के मोहल्ला कुंदनपुरा मुजफ्फरनगर से गए थे वहां पर कार का चालक कुछ नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा था जिसें मना करने पर कहासुनी हो गयी जिसके पश्चात मेरठ से वापस आते समय कार के चालक ने 15-20 लडको को फोन कर वशुंधरा अन्डरपास के पास पहले ही बुला रखा था शाम करीब 08ः00 बजे उनके द्वारा गाडी को रोककर हमारे साथ गाली-गलौच करते हुए लोहे की रॉड, लाठी व डन्डो से हमला कर घायल कर दिया तथा मेरे साथ गले में कपडा व साफा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु0अ0स0-44/2026 धारा-109(1),191(2),191(3),115(2),351(3),352 बीएनएस व 7 सीएल एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना सिविल लाइन पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उक्त अभियोग में वांछित 08 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट व 01 थार गाडी बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* अब्दुल्ला पुत्र इस्माईल निवासी जामियानगर थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*2.* सावेज त्यागी पुत्र इसरार निवासी जामियानगर राणा ट्रैडर्स वाली गली खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*3.* सुभान पुत्र नवाब अहमद निवासी अन्बा विहार मदरसे वाली गली थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*4.* फैज राणा पुत्र वाहब निवासी मौ0 कुंगर पट्टी ईदगाह रोड सूजडू खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*5.* अदनान पुत्र हुसैन अहमद निवासी 1009/721 साउथ खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*6.* अजीम पुत्र हुसैन अहमद निवासी जामियानगर गेट थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*7.* हैदर पुत्र मास्टर तरीकत निवासी सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*8.* ताबिश पुत्र इकबाल निवासी मौ0 सरवट चांद फैक्ट्री वाली गली थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*9.* 01 बाल अपचारी

 

*बरामदगी का विवरणः-*

✅ 01 थार गाडी नम्बर यूके 08 बीई 4210(घटना मे प्रयुक्त)

✅ 01 स्विफ्ट गाडी नम्बर यूपी 12 एजेड 1010(घटना मे प्रयुक्त)

 

*गिरफ्तार अभियुक्त फैज राणा उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1-* मु0अ0स0-205/20 धारा-147,148,149,379,411,382,414 भादवि थाना कोतवाली नगर सहारनपुर।

*2-* मु0अ0स0-838/20 धारा-3/25 ए एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*3-* मु0अ0स0-840/20 धारा-414,420 भादवि 41/102 सीएरपीसी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

*4-* मु0अ0स0-44/2026 धारा-109(1),191(2),191(3),115(2),351(3),352 बीएनएस व 7 सीएल थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* उ0नि0 ऊधम सिह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 प्रशान्त कुमार गिरि थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 सतेन्द्र सिह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*4.* उ0नि0 पुष्पेन्द्र सिह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*5.* कां0 1923 सुधीर कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*6.* कां0 408 अंकित कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*7.* कां0 1621 मोहित कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*8.* कां0 33 पंकज कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*9.* कां0 1616 विवेक थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

 

You may have missed

Share