
कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फाॅर्स, देहरादून,उत्तराखंड ने ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत की ड्रग्स के खिलाफ एक और बडी कार्यवाही।*
🔸 *एस.टी.एफ.की ए.एन.टी.एफ. टीम ने देर रात कोतवाली रानीपुर क्षेत्र से लाखों रूपये के नशीले इंजेक्शन के साथ दो अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरप्तार।*
🔸 *पकड़े गये नशा तस्करों से 1500 नशीले इंजेक्शन और मोटर साइकिल बरामद।*
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु *माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा* ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के *आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कोतवाली रानीपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए कल देर रात में कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार डबल पुल के पास से अभियुक्त प्रिंस कुमार पुत्र महिपाल सिंह निवासी केलबकरी मिलक थाना नौगांव सादात जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश व अभियुक्त करामत अली पुत्र शराफत निवासी ग्राम सलेमपुर थाना रानीपुर को UP 24 AP 9893 मोटर साइकिल से परिवहन करते हुए जनपद हरिद्वार में बेचने ला रहे 1500 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।* एसटीएफ द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रानीपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस. टी. एफ, उत्तराखंड द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
*एसटीएफ से संपर्क हेतु : 0135 -2656202*
*9412029536*
*एएनटीएफ/एसटीएफ पुलिस टीम :-*
01 निरीक्षक शरद चंद्र गुसांईं
02 उप निरीक्षक विकास रावत
03 ए एस आई चिरंजीत सिंह
04 का दीपक नेगी
05 का वीरेंद्र राणा
06 का सुधीर केसला
थाना गंगनहर पुलिस टीम
1. Si इंद्र सिंह गडियां
2 हेड कॉ 243 संजय तोमर

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप