February 18, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एस टी एफ ने फ़र्ज़ी जन सेवा केंद्र का किया पर्दाफाश, फ़र्ज़ी आधार कार्ड बनाने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार,करीब 500 लोगो के फ़र्ज़ी आधार कार्ड बनाकर दिलवा दीं थी सिडकुल मे नौकरी !

एसटीएफ, उत्तराखण्ड ने फर्जी तरीके से चल रहे जन सेवा केन्द्र का भण्डाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया आरोपी बाहरी प्रदेश से आने वाले लोगो के फ़र्ज़ी आधार कार्ड बनाकर सिडकुल में नौकरी कराने मे मदद कर रहा था आपको बता दे की मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा वर्तमान में राज्य में चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा सभी एसटीएफ टीमो को अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक, घुसपैठियों, बांग्लादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित किये जाने के साथ ही राज्य में फर्जी तरीके से संचालित जन सेवा केन्द्रो/फर्जी आधार/आयुष्मान/राशन कार्ड आदि के सम्बन्ध में अभिसूचना विकसित कर धरपकड के आदेश-निर्गत किये गये थे । जिसके अनुक्रम में एस0टी0एफ टीमों द्वारा लगातार इनपुट विकसित कर सतक कार्यवाही के प्रयास किये जा रहे है ।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. विवेक कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ आर.बी. चमोला के दिशा-निर्देश में दिनांक 17.02.2026 को निरीक्षक विकास चौधरी, एसटीएफ कुमाऊं यूनिट के नेतृत्व में एस0टी0एफ0 टीम के द्वारा थाना ट्रांजिट कैम्प में फर्जी तरीके से बनाये जा रहे आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं मार्कशीट के अवैध कारोबार में सम्मलित एक जन सेवा केन्द्र को थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही में सीज किया गया है।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ टीम द्वारा थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद उधमसिंहनगर स्थित गंगवार जन सेवा केन्द्र में छापामारी की कार्यवाही की गयी, जन सेवा केन्द्र में कम्प्यूटर में फर्जी तरीके से मार्कशीट बनाते हुये 01 व्यक्ति चेतन कुमार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम एंचैरा थाना पटवाई जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह यह जन सेवा केन्द्र पिछले एक साल से चला रहा है, ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र सिडकुल के नजदीक होने तथा अत्यन्त भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र होने के कारण यहां बाहरी राज्यों से आकर कई लोग सिडकुल में नौकरी करने हेतु रहने लगे है। सिडकुल में प्राथमिकता उत्तराखण्ड राज्य के लोगों को नौकरी में रखने की होती है तो बाहरी राज्यों से आये लोग यहां का आधार कार्ड एवं मार्कशीट बनवाने आते रहते है। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह एक प्रौग्राम एप्लीकेशन के जरिये कस्टमर की फोटो लेकर कस्टमर द्वारा बताये गये नाम व पते को एडिट उसका आधार कार्ड प्रिंट निकालकर मुंह मांगे दोमों पर दे देता है। दुकान की तलाशी लेने पर 55 प्लास्टिक के पैन कार्ड, 42 आधार कार्ड तथा 09 मार्कशीटे बरामद की गयी। अभियुक्त के जन सेवा केन्द्र से भारी मात्रा में आधार कार्ड व पैन कार्ड बरामद हुये है,* जिनको चैक करने पर सभी आधार कार्ड में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पते अंकित होना पाया गया, जिनसे अभियुक्त द्वारा कूटरचित किया जाना था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना ट्रांजिट कैम्प पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा फर्जी तरीके से चल रहे गंगवार जन सेवा केन्द्र को सील किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त से पूछताछ के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि बाहरी राज्यों के व्यक्ति उत्तराखण्ड में आकर अपने आधार कार्ड में अपना नाम पता परिवर्तित करावा कर उत्तराखण्ड राज्य का आधार कार्ड बनवाकर यहां फर्जी तरीके से सिडकुल में नौकरी कर रहे है। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पिछले एक साल से फर्जी तरीके से बाहरी व्यक्तियों के आधार कार्ड, पैन कार्ड व मार्कशीट बना रहा है। अब तक उसने लगभग 400-500 लोगों के फर्जी कागजात बनाये है। आगे भी एसटीएफ द्वारा इस प्रकार की अवैध गतिविधियो में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी

*गिरफ्तार अभियुक्त*

चेतन कुमार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम एंचैरा थाना पटवाई जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष हाल पता, गड्डा कालोनी, ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधम सिंह नगर

*बरामदगीः-*

01 मोनिटर , 01 प्रिन्टर, 01 सीपीयू, 42 आधार कार्ड, 55 पैन कार्ड, 09 मार्कशीट, 01 बायोमैट्री फिंगर स्कैनर

*एस0टी0एफ0 टीम*

1- निरीक्षक विकास चैधरी

2- उ0नि0 विपिन चन्द्र जोशी

3- उ0नि0 कृष्ण गोपाल मठपाल

4- कां0 जीतेन्द्र कुमार

5- कां0 वीरेन्द्र चैहान

6- ओ.पी. किशन चन्द्र,

*थाना ट्रांजिट कैम्प टीम*

1- उ0नि0 अकरम अहमद

2- अ0उ0नि0 चन्द्र प्रकाश बबाडी

You may have missed

Share