
दिनाँक- 17/02/2023 से हल्द्वानी में शुरू उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का *शुभारंभ विशिष्ट अतिथि भारत ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव एवं उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक द्वारा संयुक्त रूप से* किया गया।
*पहले दिन ही श्री अशोक कुमार IPS डी0जी0पी0 उत्तराखंड और सचिव नरेंद्र भूटियानी की जोड़ी ने 55 प्लस आयुवर्ग युगल के सेमीफाइनल में जगह बनाई।*
*डीजीपी अशोक कुमार IPS सेमीफाइनल एवं फाइनल जीतकर चैंपियन बने।*
उत्तराखंड राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में
दिनांक 17 से 19 फ़रवरी तक हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन मास्टर्स *चैंपियनशिप में डी0 जी0 पी0 उत्तराखंड अशोक कुमार व नरेंद्र भूट्यानी की जोड़ी ने 55 प्लस पुरुष युगल का ख़िताब जीत लिया।*
फाइनल में उनकी जोड़ी ने नैनीताल के कमल तिवारी व दिनेश बहुगुणा की जोड़ी को काँटे की टक्कर में तीन सैटों में २९-२७, १९-२१ व २१-१३ से हराया।
सेमी फाइनल में *डीजीपी अशोक कुमार की जोड़ी* ने नैनीताल की जोड़ी अरविंद पांडेय व बी0सी0 जोशी को हराया था।
*महकमें में खुशी के इस पल में श्री पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल*, एसपी ट्रैफिक/क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्रा, श्री हरबंस सिंह एसपी सिटी, श्री भूपेंद्र धोनी सीओ हल्द्वानी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा बधाईयाँ दी।
*साथ ही इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव बी0एस0 मनकोटी, नैनीताल अध्यक्ष रितेश बिष्ट सहित अन्य मौजूद रहे।*


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग