अभिनव त्यागी (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
राजधानी पुलिस चैकिंग के नाम पर सिर्फ चौक चौराहो पर ही चैकिंग कर फोटो सेशन कराती है कुछ चालान काटकर अपने कार्य की इतिश्री कर एसएसपी आफिस भेजकर अपनी तारीफ खुद करने लगती है लेकिन सामन्यत सडको पर एक बाईक पर तीन आदमी खुलेआम दिखाई दे जाते है इतना ही नही इस तरह के लोगो की हट धर्मिता काबिले गैर है कि रेड लाईट हो या कोई पुलिस चैक पोस्ट हैलमेट की जगह सर पर कपडे की टोपी पहन कर रौब गालिब करते हुए निकल जाते है आज हमारे संवाददाता ने अलग ही नजारा अपने कैमरे मे कैद किया जो कि कैनाल रोड का है जहा पर एक स्पैण्डर बाईक नम्बर uk07av 3129 पर तीन नही चार नही बल्कि 5 लोग बैठकर बाईक को सरपट दौडाते नजर आये पुलिस को पता है कि अगर इस तरह की बाईक कही पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाये तो पुलिस की ही छीछालेदर होती है हम समझ सकते है कि पुलिस हर जगह मौजूद नही रह सकती लेकिन शहर भर मे बिछा कैमरो का जाल ,ड्रोन कैमरे की फुटेज आखिर किस काम आ रही है क्या कोई इन कैमरो को देखने वाला इन कानून को रौदने वालो को देखकर आखे मूंद लेता है आखिर पुलिस इन कैमरो की फुटेज के आधार पर चालानी कार्यवाई क्यो अमल मे नही लाती शायद राजधानी पुलिस को किसी जामवंत की तलाश है जो हनुमान को उसकी शक्ति याद दिला सके अब देखना ये है कि देहरादून पुलिस को वो जामवंत कब मिलता है जो राजधानी पुलिस को उसकी शक्ति याद दिला कर इस तरह से कानून का मजाक उड़ने वालो की नींद हराम कर दे।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर