
सुरेंद्र चौहान (राष्ट्रीय दिया समाचार ) जसपुर
एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र में घटित घटना पर गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए जांच की निष्पक्षता बनाए रखने हेतु , 04 पुलिसकर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है आपको बता दे की दिनांक 28.03.2026 को कोतवाली नानकमत्ता में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 59/2026 हर 137(2), 64,115, 351(2), 127(2), BNS व 5/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त कुलदीप सिंह की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम ग्राम सिद्धा नवदिया, कोतवाली नानकमत्ता क्षेत्रान्तर्गत गई थी। जहां पर दबिश के दौरान एक वृद्ध महिला मौके पर पहुंची और अचानक तबीयत बिगड़ना बताते हुएनीचे जमीन पर गिर गई । वृद्ध महिला को मौके से उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। उपचार के दौरान वृद्ध महिला की चिकित्सालय में मृत्यु हो गई। जिस कारण घटना के दृष्टिगत निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच पुलिस अधीक्षक रूद्रपुर को सौंपी गई है।
*कार्यवाही का विवरण:*
➡️ निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने हेतु कोतवाली नानकमत्ता में तैनात निम्नलिखित 04 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया—
1- उ0नि0 सुनील कुमार, कोतवाली नानकमत्ता
2- हे0का0 351 नवीन कुमार, कोतवाली नानकमत्ता
3- का0 08 लोकेश तिवारी, कोतवाली नानकमत्ता
4- महिला का0 35 बबीता रानी, कोतवाली नानकमत्ता

More Stories
जाम में फंसी मसूरी की राह, पुल बना राजनीति का मुद्दा, कांग्रेस ने दिया वैली ब्रिज पर धरना
पहाड़ो की रानी मसूरी में मौसम का बदला मिजाज , ठंडी हवाओं और बारिश की फुहारों ने बढ़ाई मसूरी मे रौनक !
देहरादून की डोईवाला पुलिस ने नक़बजनी के आरोप मे फरार चल रही महिला आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार बदल रही थी ठिकाने, पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर करीब 9 लाख रुपयों के चोरी किये गये ज़ेवर किये बरामद !