
_ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल के नेतृत्व मे टिहरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस की संयुक्त टीम ने _कटक (उड़ीसा) जेल तोड़कर फरार होने वाले एक लाख के इनामी और डकैती के दौरान दो लोगो की हत्या करने वाले कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कटक पुलिस, उड़ीसा द्वारा सूचना दी गई कि उड़ीसा राज्य का वांछित इनामी अपराधी राजा साहनी, जो दिनांक 02.10.2025 को कटक जेल से फरार हो गया था, वर्तमान में मुनिकीरेती एवं ऋषिकेश क्षेत्र में छिपा हो सकता है। उक्त सूचना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्री आयुष अग्रवाल द्वारा तत्काल प्रभाव से पुलिस टीमों का गठन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिसके क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण में सीआईयू, एएनटीएफ, थाना मुनिकीरेती एवं कोतवाली ऋषिकेश पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा उड़ीसा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग एवं तलाश अभियान चलाया गया।इस अभियान के चलते आज टीम ने सुमन पार्क, ढालवाला क्षेत्र से अभियुक्त राजा सहानी को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह बिहार के सुबोध गैंग का सक्रिय सदस्य है और अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में कई गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल ने बताया की पकडे गये आरोपी ने दिनांक 04.01.2025 को थाना पनिकोयली, जिला जजपुर (उड़ीसा) में एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें डकैती के दौरान 02 व्यक्तियों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में अन्य आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि अभियुक्त राजा सहानी कटक जेल से फरार हो गया था।
*अभियुक्त का विवरण*
नाम: राजा सहानी
पिता का नाम: स्व. महेश सहानी
निवासी: लोहिया नगर, पोस्ट सुहिंद, थाना मुफस्सिल, जिला बेगूसराय, बिहार उम्र: 34 वर्ष
*आपराधिक इतिहास*
1- मु0अ0सं0 07/2025 धारा 109/310(3), 31(2A) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना पनिकोयली, जिला जजपुर (उड़ीसा)
2- मु0अ0सं0 594/2025 धारा 262/3(5) बीएनएस, थाना चोदावर, कटक (उड़ीसा)
3- अन्य राज्यों में दर्ज मुकदमों की जानकारी एकत्र की जा रही है
🔶 गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उड़ीसा पुलिस द्वारा ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अन्य राज्यों की पुलिस को भी अभियुक्त के संबंध में सूचित किया जा रहा है।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1.एसओजी टिहरी गढ़वाल टीम
2-उ0नि0 ओमकान्त भूषण
3-अ0उ0नि0 सुन्दर लाल
4- हे0 का0 विकास सैनी
टीम 02
एएनटीएफ टिहरी गढ़वाल टीम
01-निरीक्षक धर्मेन्द्र रौतेला
02-उ0नि0 अनुज सिंह
03-अ0उ0नि0 कपिल यादव
04-कां0 नजाकत अली
टीम 03-
थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम
01-निरीक्षक प्रदीप चौहान
02-उ0नि0 योगेश पाण्डे
03-उ0नि0 सचिन पुण्डीर
4.कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम
निरीक्षक कैलाश चन्द्र भट्ट
कां0 अमित कुमार
कां0 तेज सिंह
कां0 अभिषेक
🔶 टिहरी गढ़वाल पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई एवं विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से एक खतरनाक एवं कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी संभव हो सकी। यह कार्यवाही जनपद पुलिस की प्रतिबद्धता एवं अपराध नियंत्रण के प्रति सजगता को दर्शाती है।

More Stories
सहस्त्रधारा मे आई आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित !
टिहरी गढ़वाल पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को किया गया जागरूक।
देहरादून मे हनुमान जयंती निकलने वाली बाइक रैली को लेकर पुलिस ने जारी किया रुट प्लान,रैली की सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नज़र !