
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार)हरिद्वार
एसटीएफ की टीम ने बिहार-झारखंड में 11 हत्याओं के आरोपी दो लाख का इनामी हत्यारे को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है पकडे गये आरोपी की पुलिसको दो साल तलश थी पकडे गये आरोपी पर बिहार पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी पर हत्या, रंगदारी, लूट समेत कई मामलों में 27 मुकदमे दर्ज हैं। बिहार पुलिस पिछले दो साल से आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही थी। आरोपी ऋषिकेश में एक होटल में परिवार के साथ रह रहा था।उत्तराखंड एसटीएफ के नवनियुक्त एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि बिहार एसटीएफ की सूचना पर हत्या समेत कई मामलों में फरार दो लाख के इनामी आरोपी रंजीत चौधरी निवासी बेलापुर थाना उदवंत नगर जिला बिहार को ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बिहार और झारखंड में 27 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें 11 रंजिशन हत्या, सुपारी लेकर हत्या और 16 मुकदमे लूट, रंगदारी, फिरौती, हत्या के प्रयास के हैं। आरोपी ने दो साल पहले ही पटना के रनिया थाने के बाहर एक खनन व्यापारी की गोली मारकर हत्या की थी
आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बिहार पुलिस ने एक विशेष कार्यबल दस्ता राज्य स्तर पर बनाया था। गिरफ्तारी के समय आरोपी होटल में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ठहरा था। इसी सूचना पर एसटीएफ ने लक्ष्मणझूला पुलिस के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ साल पहले गांव में रंजिशन उसके भाई और पिता की हत्या कर दी गई थी। बदला लेने के लिए उसने पिता-भाई की हत्या में शामिल लोगो की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने सुपारी लेकर हत्या करना शुरू कर दिया और जिला भोजपुर व झारखंड में खनन का काम करने लगा। इस दौरान भी आरोपी ने कई लोगों की हत्या की और कई की हत्या का प्रयास किया। इसके अलावा आरोपी रंगदारी और फिरौती के लिए अपहरण भी करने लगा गिरप्तर करने वाली टीम मे . इंस्पेक्टर अबुल कलाम उ0नि0 यादवेंद्र बाजवा उ0नि0 विद्या दत्त जोशी. Asi संजय मल्होत्रा. हे0कानि0 संजय कुमार. हे0कानि0 महेन्दर नेगी
7. कानि0 मोहन असवाल और थाना लक्ष्मणझूला जनपद पौड़ी पुलिस से रवि कुमार प्रभारी लक्ष्मण झूला. ASI सुरेंद्र. HC रोहित. HC सुदर्शन. जितेंद्र मालिक तथा STF – बिहार से आई टीम मे . मो. मुश्ताक निरीक्षक. का. दीपक कुमार भारती. का.रत्न कुमार. का. निरंजन कुमार. का. नरेश पासवान शामिल थे।


More Stories
निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर भारी पड़ रही एमडीडीए की सस्ती और भरोसेमंद योजनाएं,कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद, एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट हुए बुक !
मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !