
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
थाना रिखणीखाल पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 13.01.2024 को रिखणीखाल थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग थाना बैरियर पर वाहन संख्या UK15CA1529 संदिग्ध लगने पर रोका गया तो तो वाहन में पीछे की तरफ पुलिस से बचने के लिये फ्लोर केबिन बना हुआ था जिसकी तलाशी की गयी तो केबिन में 13 प्लास्टिक के बैंग जिसमें 116.665 किलोग्राम अवैध गांजा भरा हुआ था। जिसके चालक राजेश काला पुत्र किशन दत्त काला, निवासी शिब्बूनगर कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अभियोग में संलिप्त अन्य अभियुक्त 1- तेजपाल पुत्र भारत सिहं 2-मनीष पुत्र नंदराम 3-संजय उर्फ संजू पुत्र नंदराम फरार चल रहे थे, जिसकी पौड़ी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही थी लेकिन अभियुक्त शातिर किस्म के होने के कारण पुलिस को लगातार चकमा दे रहे थे। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा फरार अभियुक्तों पर 2500-2500 रूपये का ईनाम घोषित कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिये टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री विभव सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री मनिभूषण श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष रिखणीखाल श्री अरविन्द कुमार, प्रभारी सीआईयू श्री कमलेश शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी-पतारसी कर सर्विलान्स की मदद से आज दिनांक 21.02.2024 को अभियुक्तों 1- तेजपाल पुत्र भारत सिहं 2-मनीष पुत्र नंदराम 3-संजय उर्फ संजू पुत्र नंदराम को कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*अभियुक्तों का नाम पताः-*
1- तेजपाल पुत्र भारत सिहं, निवासी हरसिंहपुर कौडिया, थाना कोटद्वार पौड़ी गढव़ाल।
2- मनीष पुत्र नंदराम, निवासी हरसिहंपुर थाना कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल ।
3- संजय उर्फ संजू पुत्र नंदराम, निवासी हरसिंहपुर कौडिया, थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।
*पंजीकृत अभियोग:-*
मु0अ0स0 02/2024, धारा 8/20/27/60 NDPS Act थाना रिखणीखाल
*पुलिस टीमः-*
1- प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव -कोतवाली कोटद्वार
2- उ0नि0 लाखन सिहं -थानाध्यक्ष धुमाकोट
3- व0उ0नि0 जयपाल सिंह चौहान – कोतवाली कोटद्वार
4- उ0नि0 कमलेश शर्मा – CIU कोटद्वार
5- अ0उ0नि हरीश चन्द्र -थाना रिखणीखाल
6- हे0कानि0 सुरजीत -थाना रिखणीखाल
7- हे0कानि0 68 नापु संतोष सिंह- CIU कोटद्वार
8- हे0कानि0 शशिकान्त त्यागी -CIU कोटद्वार
9- कानि0 397 नापु0 दीपक कुमार -कोतवाली कोटद्वार
10- कानि0 202 नापु राहुल फोर – CIU कोटद्वार
11- कानि0 411 नापु हरीश – CIU कोटद्वार
12- कानि0 आशीष विष्ट-CIU कोटद्वार

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु