
एसएसपी नैनीताल मीणा ने जनपद में अराजकतत्वों पर शिकंजा कसने के इरादे से चप्पे-चप्पे पर चैकिंग कर अपराधियों पर खौफ बरपा करने का मन बना लिया इसीलिए शहर भर में चल रही चेकिंग का जायज़ा लेने एसएसपी खुद आधी रात मौके पर पहुंच गये और टीम को सख्त निर्देश दिये की पुलिस चेकिंग में किसी भी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी पुलिस को चेकिंग के चलते शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 5 वाहन चालक मिले जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले 52 लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्यवाही की गई वही,18 वाहन वाहनों को भी सीज़ किया गया एसएसपी ने बताया की अवैध नशे की तस्करी, अपराधी गतिविधियों की रोकथाम, ड्रंक एंड ड्राइव जैसे खतरों और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्ती से नकेल कसी जायेगी
पुलिस टीम द्वारा जनपद मेंकोतवाली हल्द्वानी के धोबी घाट टीपी नगर मंडी जेल रोड चौराहा ठंडी सड़क, थाना काठगोदाम- पनचक्की चौराहा, थाना मुखानी– पीली कोठी थाना बनभूलपुरा– शनि बाजार, थाना भीमताल– विकास भवन, कार्की गांव, ब्लॉक रोड, नौकुचिया ताल रोड, थाना चोरगलिया– गोलापार क्षेत्र कस्बा चोरगलियां, मल्लीताल–बारा पत्थर, रिक्शा स्टैंड, रामनगर– लखनपुर, कोसी बैराज, गर्जिया, बेतालघाट–अमेल तिराहा, थाना भवाली– रामगढ़ तिराहा, भवाली चौराहा, खनस्यू–सिमलिया बैंड, मीणी खनस्यू बाजार, थाना कालाढूंगी– नैनीताल तिराहा, मुक्तेश्वर–धानाचूली बैंड, तल्ला धनाचूली, लालकुआं– थाना गेट, रेलवे तिराहा, कस्बा क्षेत्र, तल्लीताल–डांट, माल रोड, इंडिया होटल आदि स्थानों पर एक साथ चैकिंग की गई चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 416 चालकों के विरुद्ध* कार्यवाही करते हुए *1,10,600 रुपये का जुर्माना* जमा करवाया गया साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 05 लोगों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।*बिना हेलमेट की वाहन चलाना-31, शराब पीकर वाहन चलाना-05, ओवरस्पीड- 16, मोबाइल प्रयोग कर वाहन चलाना- 07, वाहन सीज- 18, डीएल निरस्तीकरण- 09 एसएसपी ने बताया की आम जनों के दिलो से अपराधियों का खौफ ख़त्म करने के लिए पुलिस का यह चकिग अभियान लगतार जारी रहेगा !

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश