
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
पर्यटकों के साथ मारपीट के वायरल वीडियो का एसएसपी हरिद्वार ने संज्ञान लेकर कानून व्यवस्था प्रभावित वाले 03 रिक्शा चालकों को हिरासत लिया है किराए को लेकर ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा यात्रियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था हरिद्वार पुलिस ने, ई रिक्शा संचालकों को भविष्य मे इस तरह की घटना ना करने की सख्त हिदायत दी गई है हरिद्वार पुलिस ने धर्मनगरी में पर्यटकों/यात्रियों के साथ भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने परकड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है आपको बता दे कि कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के पास ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा यात्रियों के साथ मारपीट का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था।धर्मनगरी में यात्रियों/पर्यटकों के साथ हुई शर्मनाक घटना का संज्ञान लेते हुए कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 03 रिक्शा चालकों को हिरासत में लेते हुए अंतर्गत धारा 170 BNSS के तहत कार्यवाही की गई।साथ ही सभी ऑटो, ई रिक्शा संचालकों को सख्त हिदायत दी गई की भविष्य में यात्रियों/पर्यटकों के साथ ऐसी घटना की पुनरावृति होने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
*गिरफ्तार अभियुक्त गण*
1- दीपक पुत्र लालाराम निवासी चांद बड़ाई थाना हुसैन जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल बबलू की दुकान रेलवे स्टेशन हरिद्वार उम्र 18 वर्ष
2- विनोद पुत्र मोहन निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी मायापुर कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष
3- अकरम पुत्र फैयाज निवासी खड़िया कुतुबपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 38 वर्ष
*पुलिस टीम-*
अ0उ0नि0 दिनेश
कानि 108 अर्जुन
कानि1353 मुकेश

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश