March 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी देहरादून प्रमेंद डोभाल ने थाना रायपुर का किया वार्षिक निरिक्षण, निरिक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधीनस्तो को दिये कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश !

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने थाना रायपुर का वार्षिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का अवलोकन करते हुए सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अध्यावधिक करने के निर्देश दिये गये, साथ ही सीसीटीएनएस के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए एनसीआरबी पोर्टल, सीएम पोर्टल, ई-डिस्ट्रिक्ट तथा अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों, सत्यापन आदि के समयबद्ध निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाने के हिस्ट्रीशीटरों तथा सक्रिय अपराधियों के संबंध में जानकारी लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा हिस्ट्रीशीटरो पर सतत निगरानी रखने तथा हिस्ट्रीशीटरो/सक्रिय अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही वांछित/ईनामी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये गए।

थाने में स्थापित महिला हेल्थ डेस्क के निरीक्षण के दौरान द्वारा थाने पर आने वाली शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही उनके समयबद्ध विधिक निस्तारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, इस दौरान द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर को शिकायतकर्ताओं को रेंडमली फोन कर उनके प्रार्थना पत्र पर की गई कार्रवाई का फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए।

मालखाने के निरीक्षण के दौरान वहाँ रखे मालों व सरकारी संपत्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए थानों में पडे लम्बित माल मुकदमाती तथा लावारिस मालों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने तथा एमवी एक्ट व लावारिस मालों के शीघ्र निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष रायपुर को निर्देशित किया गया।

थाना परिसर के भ्रमण के दौरान कर्मचारियों की बैरिकों तथा भोजनालय आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा बैरिकों तथा भोजनालय के रख-रखाव तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता उच्च कोटि की रखने के निर्देश दिए गए।

थानों पर उपलब्ध असलहों, दंगा नियत्रण उपकरणो तथा आपदा उपकरणों के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से वैपन हैण्डलिंग का अभ्यास करवाने तथा थाने में मौजूद क्राइम डिटेक्शन किट के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को क्राइम डिटेक्शन किट की जानकारी देते हुए क्राइम सीन से साक्ष्यों को संकलित करने का नियमित रूप से अभ्यास करवाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के उपरान्त एसएसपी देहरादून द्वारा थानो में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की मीटिंग ली गई, जिसमें अपराध नियंत्रण/रोकथाम, विवेचना/शिकायती प्रार्थना पत्रों तथा मां0 न्यायालय से प्राप्त होने वाले पत्रों के शीघ्र व समयबद्ध विधिक निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के समबन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, साथ ही उपस्थित पुलिस कर्मियों को आश्वस्त किया कि पुलिस कर्मियों के हितार्थ सभी संभव प्रयास किये जायेंगे पर अनुशासनहीनता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही भी की जायेगी।

You may have missed

Share