

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हुए हैं। प्रेमनगर, रायपुर और नेहरु कॉलोनी के थानाध्यक्ष समेत 30 निरीक्षक और उपनिरीक्षक इधर से उधर किए गए हैं। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की ओर से बुधवार देर रात आदेश जारी किया गया।
प्रेमनगर थाने से कुंदन राम की जगह नरेश राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरेश को पुलिस लाइन से भेजा गया है। इसके अलावा संजीत कुमार को नेहरु कॉलोनी थाने से हटाकर रायपुर थाने भेजा गया है। नहरू कॉलोनी थाने का प्रभारी मनोज नौटियाल को बनाया गया है। मनोज को पुलिस लाइन से भेजा गया है। इसके अलावा कुठालगेट का चौकी प्रभारी प्रवीन सैनी को बनाया गया है।आई टी पार्क चौकी इंचार्ज अर्जुन गुसाई को विकासनगऱ की बाजार चौकी की ज़िम्मेदारी दीं है इसके अलावा 25 और अधिकारियों को इधर से उधर भेजा गया है।

More Stories
नैनीताल की कालाढूंगी पुलिस ने ट्रैक्टर से कुचलकर मारने का प्रयास करने वाले आरोपी को अवैध तमंचे और कारतूस सहित किया गिरफ्तार !
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी की सख़्ती का दिखा असर,पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत उत्तराखंड पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, एक ही दिन मे कई अभियुक्त गिरफ्तार !
सहस्त्रधारा मे आई आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित !