
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
आज एसएससी देहरादून द्वारा देहरादून के विभिन्न न्यायालयो में नियुक्त कोर्ट पैरोकारों की मीटिंग ली गयी। मीटिंग के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी पैरोकारों के कॉज रजिस्टर चैक किये गए। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी कोर्ट पैरोकारों को मा0 न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों में सभी गवाहों के समय से मा0 न्यायालय के समक्ष बयान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए, जिससे विचाराधीन मुकदमों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जा सके। साथ ही उपस्थित सभी कर्मचारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि कार्य के प्रति लापरवाही अथवा शिथिलता बरतने संबंधित किसी भी शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जायेगा, ऐसे कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा