
चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट के छात्र शूटर शौर्य सैनी ने अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज की है। शौर्य ने मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित 25वीं नेशनल डीफ सीनियर स्पोर्ट्स चैंपयनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने शौर्य इस उपलब्धि के लिए सम्मानित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि इससे पहले एसआरएचयू के पैरामेडिकल छात्र व शूटर शौर्य सैनी ब्राजील में आयोजित डेफ ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत का मान बढ़ा चुके हैं। शौर्य ने बताया कि ओलंपिक खेल में प्रतिभाग कर भारत के लिए मेडल जीतने का उनका सपना है। उनके इस सपने को साकार करने के लिए एसआरएचयू की ओर से उन्हें सहयोग प्रदान किया। ओलंपिक की तैयारी के लिए नई पिस्टल व जरूरी सोजा सामान के लिए कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने शौर्य को चार लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की थी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वविद्यालय कैंपस में शौर्य का नई पिस्टल सौंपकर सम्मानित किया था।
इसी कड़ी में ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ द डीफ के तत्वावधान में इंदौर में 15 से 19 फरवरी के मध्य आयोजित 25वीं नेशनल डीफ सीनियर स्पोर्ट्स चैंपयनशिप में 10 मीटर एयर राइफल में 625.5 अंक अर्जित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने शौर्य की इस उपलब्धि के लिए सम्मानित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने कहा कि हमारे लिए छात्र-छात्राओं का सर्वांगिण विकास प्राथमिक उद्देश्य है।

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश