
38 में राष्ट्रीय खेलों में हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में चल रही तैराकी और खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या खुद स्टेडियम पहुंची। उन्होंने तैराकी और खोखो प्रतियोगिताओं को देखा और खिलाड़ियों से खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने तैराकी प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल प्रदान किये। उन्होंने कहा कि हमने इन राष्ट्रीय खेलों को अब तक के इतिहास का सबसे भव्य खेल आयोजन बनाने की कोशिश की है और जिस तरह से पहले 4 दिन में मेहमान खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया आई है उससे साफ है कि हम इस प्रयास में सफल रहे हैं।खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इसी गौलापार के स्टेडियम में पदक जीतने वाले खिलाड़ी जब यह कहते हैं कि यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव हुआ, तो मेरे लिए यह सुखद एहसास है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों से बातचीत की और उनसे पूछा कि क्या वे व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं या नहीं। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि अगर किसी भी तरह की कोई समस्या है तो सीधे उन्हें बताएं।उन्होंने मौके पर मौजूद सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश