आज के युवाओ मे तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाने और सडक पर स्टंट दिखाने का शौक जानलेवा साबित हो रहा शायद ही ऐसा कोई सप्ताह आता हो जिसमे कीसी युवक की जान इस लापरवाही और स्टंट के चलते हुई दुर्घटना मे ना जाती हो प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07/11/22 की रात्रि थाना विकासनगर को सूचना मिली कि शिमला बाई पास रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। उक्त सूचना पर थाना विकास नगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ की एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी है, जिसमे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है, जिसे किसी प्राइवेट व्यक्ति द्वारा विवेकानंद अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ पर मोटर साइकिल सवार व्यक्ति प्रवेश पुत्र जरीफ निवासी ग्राम तिमली, उम्र 25 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से पोंटा साहिब से तिमली जा रहा था जो खाली सडक होने चलते बाईक को काफी स्पीड से चला रहा था कि अचानक बाइक से अपना संतुलन खोकर खडे ट्रक से टकरा गया ।घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। मृतक के पंचायतनामे व पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग