
आज पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग सहित ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उनके द्वारा सोनप्रयाग पार्किंग से शटल सेवा हेतु लगने वाली लाइन व्यवस्था प्रबन्धन हेतु पुलिस बल लगाये जाने, आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा पूछी जाने वाली बुनियादी जानकारी श्रद्धालुओं को बताये जाने के निर्देश दिये गये। श्रद्धालुओं का सुचारू ढंग से आवागमन हो इस हेतु चौकी गौरीकुण्ड सहित पैदल यात्रा रूट की चौकियों से आवश्यक समन्वय बनाये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत व उपनिरीक्षक वन्दना अग्रवाल सहित अधीनस्थ पुलिस बल उपस्थित रहे।


More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश