गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने शुक्रवार को फायर सर्विस गोपेश्वर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आग बुझाने और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी उपकरणों की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने फायर स्टेशन पर मौजूद सभी उपकरणों का गहन जांच की। इसमें फायर इंजन, आग बुझाने वाले यंत्र, दमकल वाहन, टंकियों और दमकल कर्मियों के सुरक्षा उपकरण शामिल थे। उन्होंने सभी उपकरणों की कार्यक्षमता, उपलब्धता और रखरखाव की स्थिति का मूल्यांकन करते हुए यह सुनिश्चित किया कि सभी उपकरण पूर्णतः कार्यक्षम स्थिति में हैं। एसपी ने कहा कि चमोली जिले में अकसर प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं, इसलिए फायर सर्विस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। समय पर और प्रभावी कार्यवाही के लिए सभी उपकरणों और कर्मचारियों की पूरी तैयारी आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान फायर सर्विस के कर्मियों ने विभिन्न आपदा उपकरणों का संचालन कर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। एसपी ने कर्मचारियों के साथ एक सम्मेलन भी किया। इस सम्मेलन में कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को भी रखा। एसपी ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

More Stories
गैस की कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने की छापेमारी,होटलों ढाबो और रेस्ट्रोरेंटो से 36 घरेलु गैस सिलेंडर किये जब्त !
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में