
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
*हरिद्वार पुलिस के लिए अपूर्णीयक्षति, पुलिस परिवार में शोक की लहर*
*घुड़सवार पुलिस लाइन हरिद्वार*
वर्ष 2019 में 3 वर्ष 6 माह का उम्र में हरिद्वार पुलिस का अंग बनकर घुड़सवार पुलिस लाइन जनपद हरिद्वार में तैनात घोड़ी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। विगत कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही सोनी का इलाज कर रहे पशु चिकित्सक द्वारा मृत्यु की पुष्टि की गई।
एक लाख में क्रय की गई सोनी की आंखों में संक्रमण की शिकायत थी जिस कारण उसे दिनांक 03.06.2023 को हायर सेंटर गुरु अंगद वेटरनरी एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी लुधियाना पंजाब रैफर किया गया था। आज दिनांक 28.06.2023 को प्रातः 8:00 बजे कॉन्स्टेबल एमपी नारायण सिंह द्वारा si माउंटेड पुलिस विक्रम सिंह को दूरभाष से अवगत कराया गया कि दौराने उपचार घोड़ी सोनी ने दम तोड़ दिया। दिवंगत घोड़ी का नियमानुसार अन्तिम संस्कार लुधियाना में ही किया गया।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप