उत्तराखंड में आज कुछ राहत, पहाड़ी जिलों में आज से बारिश की संभावना……
देहरादून: उत्तराखंड में रविवार को मैदानी क्षेत्रों के साथ ही अधिकांश पर्वतीय जिलों में दिन में लू की स्थिति रही। इस बीच, सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं
मौसम विभाग ने 19 जून से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर के साथ ही टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल जिलों में कुछ जगह रविवार को दिन में लू के झोंक चले। दून में दिन का तापमान।
42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां पिछले 16 दिन में 11 वीं बार तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। रविवार को उत्तराखंड के हिल स्टेशनों में मसूरी का अधिकतम तापमान 30.4, लैंसडौन का 32.7, चकराता का 29 व नैनीताल का 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा। सिंह के मुताबिक, 19 जून से बारिश पूरे राज्य को कवर कर लेगी। इससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश