
शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज मैनजमेंट (सोशल क्लब) एवं गढ़ सेवा संगठन के के संयुक्त तत्वावधान में श्री शद्धानंद बाल वनिता आश्रम देहरादून में जरूरतमंद छात्र एवं छात्राओं को सामान वितरित किया गया। इस अवसर पर द सोशल क्लब की कोऑर्डिनेटर डॉ रक्षा वशिष्ठ ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हम सब आत्मज्ञान के प्रकाश से सत्य के मार्ग पर आगे बढ़े और जीवन को प्रकाशित करें । डॉ रक्षा वशिष्ठ ने कहा कि समाज सेवा मानव समाज के बीच सद्भाव की रचना है।

समाज सेवा हमें अच्छे कार्यों को करने के प्रयासों के लिए शक्ति देता है और हमें लोगों के समीप लाता है। उन्होंने अनाथालय का भ्रमण कर बच्चों की कुशल क्षेम पूछी और इस अवसर पर बच्चों को किताबें मिठाइयां और चॉकलेट वितरित किए। अवसर पर मौजूद गढ़ सेवा के प्रधान व डीएवी छात्र संघ के पूर्व महासचिव सचिन थपलियाल ने बच्चों के साथ खुशियां बांटी और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सदा मुस्कुराते हुए आगे बढ़े।

इस अवसर पर शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के अध्यापक अनुराग नागर और द सोशल क्लब से पूजा, सफलता, आशिमा, अमन, राघव और अंकिता मौजूद रहे।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग