देहरादून
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित सचिवालय से चौंकाने वाला मामला सामने आया। सचिवालय में उस समय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, जब परिसर में खड़ी स्कूटी में कर्मचारी जैसे ही सवार हुआ उसे स्कूटी के हैंडल के पास में एक सांप दिखाई दिया। जिसे देखते ही स्कूटी में सवार व्यक्ति बहुत घबरा गया स्कूटी में सांप होने की खबर सचिवालय में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते वहां कर्मचारियों की भीड़ लग गई। इस बीच घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दे दी गई। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को स्कूटी से सुरक्षित निकाला और उसे जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान कई कर्मचारी मोबाइल कैमरों से इसकी वीडियो बनाने लगे। बड़ी बात ये है कि सचिवालय में अधिकतर कर्मचारी स्कूटी से ड्यूटी पर आते है जो इस घटना के बाद डरे हुए हैं।

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति
अवैध निर्माण करने वालों पर चला एमडीडीए की डंडा ,mdda की टीम ने दो व्यवसायिक निर्माण किये सील,नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी*