
चमनलाल कौशल ( राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
-पहले दो दिनों में करीब 50 से ज्यादा लोगों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ*
डोईवाला- हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट में छह दिवसीय विशेष योग थैरेपी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर में आने वाले रोगियों के लिए पंजीकरण व स्वास्थ्य परामर्श पूरी तरह निशुल्क रहेगा। पहले योग थैरेपी स्वास्थ्य शिविर का समापन 03 जून को होगा।
हिमालयन स्कूल ऑफ योगा साइंसेज (एचएसवाईएस) के प्रिसिंपल डॉ.अजय दूबे ने बताया कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है, इसी कड़ी में हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट की योगा ओपीडी में 29 मई से छह (06) दिवसीय विशेष योग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आने वाले रोगियों के लिए पंजीकरण व परामर्श पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। शिविर का समय सुबह 8:30 से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। पहले दो दिनों में करीब 50 से ज्यादा रोगी स्वास्थ्य परामर्श ले चुके हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक इसका लाभ लेने की अपील की है। डॉ.अजय दूबे ने बताया कि योगा ओपीडी में आए रोगियों को जरुरत के मुताबिक हिमालयन हॉस्पिटल के कंबाइंड थैरेपी सेंटर में भी स्वास्थ्य उपचार दिया जा रहा है।
*इस रोग से पीड़ित हैं तो उठाएं लाभ*
सर्वाइकल, फ्रोजन शोल्डर, गर्दन दर्द, कंधे व घुटने में दर्द, कमर में दर्द, स्लिप डिस्क, साइटिका, टखना (एंकल) के जोड़ों में दर्द व अन्य जोड़ों से संबंधित समस्या

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग