
◼️ सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में गठित *विशेष अन्वेषण दल (SIT) द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के थाना ITI पहुंचकर विवेचना प्रारंभ* कर दी गई है। केस डायरी और अन्य अभिलेखों का परीक्षण करते हुए Investigation को आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही SIT द्वारा प्रकरण से संबंधित *थाना काठगोदाम से मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन एवं अन्य अभिलेखीय साक्ष्यों* के अवलोकन की प्रक्रिया भी की जा रही है। साथ ही *मृतक के मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त Fire Arm को फॉरेंसिक परीक्षण हेतु FSL* भेजा जा रहा है।
◼️ SIT की Technical Team द्वारा मृतक द्वारा भेजे गए *ई-मेल का विस्तृत परीक्षण प्रारंभ* कर दिया गया है। उक्त ई-मेल में मृतक द्वारा विभिन्न स्थानीय लोगों एवं पुलिस के अधिकारियों / कर्मियों पर कतिपय आरोप अंकित किये गये थे।
पुलिस महानिदेशक ने बताया की आयुक्त कुमाऊँ मण्डल द्वारा की जा रही मजिस्ट्रेट जांच के अतिरिक्त उक्त *प्रकरण से सम्बन्धित समस्त अभियोगों की विवेचनात्मक कार्यवाही IG STF की अध्यक्षता में गठित SIT* द्वारा ही की जाएगी।
*पुलिस महानिदेशक, दीपम सेठ ने बताया कि SIT द्वारा प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहन परीक्षण किया जा रहा है।*

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग