
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार की सिडकुल पुलिस ने नाबालिक के अपहरणकर्ता को गिरफ्तारकर लिया है पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े सेनाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर के परिजनों के सुपुर्द कर दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार वादिनी निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश द्वारा वादिया की नाबालिक पुत्री उम्र 16 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 641/25 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।महिला व नाबालिग संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल के निर्देशित क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त चंद्रभान उर्फ काले पुत्र मुकेश निवासी ग्राम सादात थाना कोतवाली बिजनौर को दबोच कर नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 64 (2)(एम) बीएनएस व 5 (एल)/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त*
चंद्रभान उर्फ काले पुत्र मुकेश निवासी ग्राम सादात कोतवाली बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 19 वर्ष
*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा
2- महिला हेड कांस्टेबल उमा सरोहा

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार