
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
दिनांक 05.09.2025 को देर सांय पुलिस कंट्रोल रूम के 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि चंडी घाट बस्ती में एक युवक फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है।सूचना मिलते ही चौकी चंडी घाट पर नियुक्त थाना श्यामपुर के कान्स० विनीत एवं कान्स० तेजेन्द्र तत्काल मौके पर पहुंचे। एक पुलिस कर्मी द्वारा युवक को अपनी बातों में लगाकर ध्यान डायवर्ट किया, दूसरे के द्वारा बंद कमरे की छत की टीन उखाड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और पंखे पर लटके युवक को समय रहते नीचे उतारकर उसकी जान बचाई।युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी पुरी नगर, चंडी घाट बस्ती थाना श्यामपुर है।
जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि युवक घरवालों की डांट से नाराज होकर कमरे में बंद हो गया था और डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था।
युवक की घर की स्थिति अत्यंत दुखद है युवक की एक बहन मानसिक रूप से विकलांग है। दूसरी बहन दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही है। युवक की माँ थर्ड स्टेज ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। पिता श्मशान घाट के पास दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
उक्त युवक ने 12वीं पास की है तथा वर्तमान में बेरोजगार है एवं परिवार का इकलौता बेटा है।
परिजनों द्वारा बताया कि युवक काफी समय से गुमशुम रहता है और डिप्रेशन की स्थिति में जीवन समाप्त करने की सोच रहा था। लेकिन हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बचा ली गई।
वर्तमान में युवक को चौकी चंडी घाट लाकर उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है ताकि उसे मानसिक रूप से स्थिर किया जा सके और वह दोबारा ऐसा कदम न उठाए। साथ ही परिजनों को कहा गया है कि उक्त डांटना नहीं है तथा उससे बातचीत करते रहेंl
परिजनों एवं आसपास के लोगों द्वारा पुलिस के त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही हैl

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार