देहरादून
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा डोईवाला के दुधली रेंज में हरेला पर्व के मौके पर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान लगभग 200 पौधे जिनमे आम,जामुन,अमरूद,नीम, कनेर, आंवला समेत अन्य आयुर्वेदिक पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मौजूद रहे विधायक डोईवाला बृज भूषण गैरोला ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज के समय मे जरूरत है कि हम ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए जिससे कि पर्यावरण संतुलित हो सके साथ ही हमे यही पेड़ स्वच्छ हवा और स्वच्छ वातावरण भी प्रदान करेंगे। विधायक ने कहा कि हमे ओर लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना होगा साथ ही उन्होंने कहा कि केवल पेड़ लगाने से हमारा कार्य पूरा नही होगा बल्कि इनका संरक्षण भी करना होगा तभी हमारा संकल्प पूरा हो पायेगा। सभी ने रेंजर लच्छीवाला का बहुत बहुत धन्यवाद किया और आज के विशिष्ट अतिथि का धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से कार्यक्रम का सफल संयोजन हुआ वही यूनियन के जिला महामंत्री जिला कोषाध्यक्ष, जिला सचिव व सभी श्रमजीवी साथियों का भी सफल कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान दुधली कमल थापा, वरिष्ठ समाजसेवी हेमा बोरा, समाज सेवी असवाल, विवेक, अर्जुन छेत्री, पन्त आशीष,अवनीश,अंशुल भाई अवतार सिंह,शीशपाल नेगी,वरिष्ठ पत्रकार रौतेला,आशीष डोभाल, बाबू राम बोडाई,बड़े भाई ढोण्डियाल बर्थवाल,सूरज राही, रेखा भंडारी,वरिष्ठ पत्रकार व बड़े भाई सुरेश डंडरियाल दुधली चौकी की टीम व मोथोरोवाला चौकी की टीम मौजूद रही।

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु