
शाम ढलते ही सार्वजनिक स्थान और गाडियो को बार बनाने वालो पर आज रायपुर पुलिस ने नकेल डाल दी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों का दून पुलिस ने सुरूर उतार दिया एसएसपी के सख्त निर्दश के बाद दून पुलिस का शराबियों के विरुद्ध लगातार अभियान चल रहा है जिसके परिणामस्वरूप आज पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 35 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान किये और मर्यादा मे रहने की सख्त हिदायत दी आपको बताते चले कि सरे राह सडको शराब पीने के बाद राह चलती लडकियो और महिलाओ पर छींटा कसी करने की शिकायत मिल रही थी इस खबर को आपके पसंदीदा और भरोसे पर खरे उतरने वाले न्यूज पोर्टल “राष्ट्रीय दिया समाचार ” ने खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद एसएसपी अजय सिह ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशों दिये
इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में शराब ठेकों के बाहर, अन्य सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में आज दिनाँक 25/09/2024 को रायपुर पुलिस द्वारा सहस्त्रधारा रोड, चूना भट्टा, सोडा सरोली रोड, राजीव नगर कंडोली आदि क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 35 लोगो के पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 8750 ₹ संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की सख्त हिदायद दी गयी।


More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह