March 16, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर की शाहपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के 4 बड़े कारोबारियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा मे अवैध हथियार और कारतूस किये बरामद,

 

आज मुज़फ्फरनगर की थाना शाहपुर पुलिस टीम ने कसेरवा पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ लोग तितावी की ओर से आ रहे है तथा नहर पटरी होते हुए बुढ़ाना की ओर जाने वाले है, जिनके पास अवैध अस्लाह है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम पलडी नहर पुलिया पर आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग करने लगी। कुछ देर पश्चात तितावी की ओर से 01 कार आते हुए दिखाई दी जिसें पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रूकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर कार चालक द्वारा पुलिया से पहले की कार को रोककर भागने का प्रयास करने लगा जिसें पुलिस टीम ने घेर घोटकर पकड़ लिया तथा कार में बैठे 03 अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया। चैकिंग करने पर अभियुक्तगण के कब्जे से 07 पिस्टल 32 बोर, 03 तमंचे 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर व तस्करी में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* आकिल पुत्र सलाउददीन निवासी हाजीपुर थाना लोहियानगर जनपद मेरठ।

*2.* फरहान पुत्र इमरान निवासी घोसीपुर थाना लोहियानगर मेरठ।

*3.* मौहम्मद तालिब पुत्र मौहम्मद आबिद निवासी नरहाडा थाना लोहिया नगर जनपद मेरठ।

*4.* शाहरूख पुत्र शौकीन अहमद निवासी म0न0 200 पुरवाफैय्याज अली थाना देहली गेट जनपद मेरठ।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔ 07 पिस्टल 32 बोर

✔ 03 तमंचे 315 बोर

✔ 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर

✔ 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर

✔ तस्करी में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार नम्बर यूपी 15 डीएक्स 9007

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0स0-64/2026 धारा- 3/5/25 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

 

*पूछताछ का विवरण-*

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग अवैध अस्लाहों को खरीदने व बेचने का कार्य करते है तथा हमारे पास से बरामद अस्लाह हमने मेरठ से खरीदे थे जिनका नाम पता हमे नही मालूम है। ये अवैध अस्लाह पिस्टल 40 हजार रूपये में खरीदकर 65-70 हजार रूपये तथा तमंचे का 6 हजार रूपये में खरीदकर उन्हे 8-10 हजार रूपये में बेच देते है। तथा अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते है। क्योकि कुछ समय में ग्राम पंचातय का चुनाव आने वाला है तो उसमें अवैध अस्लाहों की मांग बढ जाती है उसी को लेकर हम लोग यहां अवैध शस्त्र बेचने आये थे कि पुलिस ने हमें पकड लिया। हम लोग जनपद शामली, सहारनपुर, बिजनौर व मुजफ्फरनगर आदि में मांग के अनुसार अस्लाह सप्लाई करते है।

*गिरफ्तार अभियुक्त आकिल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0स0-64/2026 धारा -3/5/25 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*2.* मु0अ0स0- 573/2020 धारा -3/25 आयुध अधिनियम थाना खरखोदा जनपद मेरठ।

*3.* मु0अ0स0-372/2021 धारा -414,413 भादवि थाना खरखोदा जनपद मेरठ।

*4.* मु0अ0स0- 218/2019 धारा दृ 392,411 भादवि थाना मेडिकल कालेज जनपद मेरठ।

*5.* मु0अ0स0-407/2019 धारा -411,414 भादवि थाना मेडिकल कालेज जनपद मेरठ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त मौहम्मद तालिब उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0स0-64/2026 धारा -3/5/25 आम्स एक्ट थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त फरहान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0स0-64/2026 धारा -3/5/25 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*2.* मु0अ0स0-553/2025 धारा -109(1),115(2),131,190,191(2),191(3),351(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना लोहियानगर मेरठ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त शाहरूख उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0स0-64/2026 धारा -3/5/25 आम्स एक्ट थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 विशाल यादव थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 आन्नद कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*4.* उ0नि0 राहुल कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*5.* उ0नि0 अभिषेक चौधरी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*6.* उ0नि0 अभिषेक गुप्ता थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*7.* है0का0 278 ललित कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*8.* है0का0 121 रोहतास थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*9.* है0का0 704 प्रेमचन्द थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*10.* का0 1071 मौ0 अलीम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*11.* का0 413 शिवम यादव थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*12.* का0 2384 अश्वनी कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*13.* का0 515 सोनू कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*14.* का0 1667 दिनेश कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*15.* का0 487 प्रशान्त सिरोही थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

 

You may have missed

Share