कोविड काल से जरूरतमंदों की मदद को स्पर्श गंगा और अक्षय पात्र सेवा लगातार जुटे हुए हैं। इसी श्रृंखला में आज सेवा ही समर्पण के तहत स्पर्श गंगा कार्यालय में रानीपुर विधायक आदेश चौहान के द्वारा वार्ड नंबर-56 में घरों में काम करने वाली महिलाओं को राशन किट वितरित की।

इस दौरान विधायक आदेश चौहान ने कहा कि स्पर्श गंगा और अक्षय पात्र निरंतर सेवा के कार्य करती रहती है। कोई भी भूखा ना रहे इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज घरों में काम करने वाली 500 जरूरतमंद बहनों को राशन सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में सभासद विपिन शर्मा, सभासद चंद्रभान, रवि पाल सिंह, रीता चमोली, रेणु शर्मा, मनु रावत, बिमला ढौंडियाल, रजनी वर्मा, रजनीश सहगल, सुमन, मंजू नौटियाल, मोनिका, मनप्रीत, सुनील पाल, निखिल, अजय, विकास, अंकित, शिवम, ओमवीरी देवी, रूबी, शरद, विक्की, शिवा, जोनू तथा पूजा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग