
जनपद हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत कॉलोनी में मकान मालिक सिकंदर द्वारा फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों को कमरा किराए पर दिया गया था जिसमें लगभग 3 – 4 दिन पूर्व कुछ व्यक्तियों द्वारा अचानक कमरा खाली कर दिया गया था। कल देर रात्रि मकान मालिक द्वारा अपने मकान में जाने पर कंटेनर में एक व्यक्ति का शव मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जिस पर देर रात्रि एसएसपी समेत जिले के तमाम पुलिस अधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया एसएसपी के निर्देशन पर तत्काल पुलिस टीमें गठित की गईं। शव की पहचान नितिन भंडारी चोरी खाल पाबौ पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। पुलिस टीमों को अभी तक मिले अहम सुरागों के आधार पर एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा मामले का शीघ्र ही खुलासा किए जाने की बात कही गई है।

More Stories
गैस की कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने की छापेमारी,होटलों ढाबो और रेस्ट्रोरेंटो से 36 घरेलु गैस सिलेंडर किये जब्त !
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में