आज दिनाक 19-12-2022 को ग्राम प्रधान कंडोली मुकेश कुमार द्वारा सूचना दी गई ग्राम बैसकवाली अपर कंडोली में एक घर में एक व्यक्ति और एक महिला अचेत अवस्था में पड़े हैं हिलाने डुलाने पर आवाज़ लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे,
सूचना पर तुरंत मैं SI चंद्रशेखर नौटियाल मौके पर पंहुचा तो देखा कि एक घर में एक पुरुष एक महिला का अचेतन शरीर पड़ा है, पुलिस प्रणाली से ज्ञात हुआ कि दोनों का मृत शरीर है, नाम पते की जानकारी की गई तो पुरुष का नाम अतर सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री तोलूराम निवासी ग्राम लोवर कंडोली थाना प्रेमनगर देहरादून उम्र करीब 50 वर्ष व महिला का नाम कौशल्या पत्नी स्वर्गीय श्री भूराराम निवासी गांव मथाना थाना पीपली कुरुक्षेत्र हरियाणा उम्र 50 साल होना पायाl
गांव वालों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों आपस में रिश्तेदार थे, मौके पर field unit भी आ गई थीl
कमरे की तलाशी में मौके से एक poison की बोतल मिली, जिससे प्रारंभिक जांच में पता चलता है कि संभवत दोनों महिला व पुरुष द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की गई है, फिर भी मृत्यु के कारणों का सही पता ज्ञात करने के लिए पंचायत नामा की कार्यवाही की गई, व शवों को कब्जे पुलिस लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए राजकीय दून चिकित्सालय देहरादून मोर्चरी में भिजवाया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग