
कोतवाली पटेल नगर के आईएसबीटी क्षेत्र में धारावाली के पास मंदिर के पीछे खाली प्लॉट में भरे बरसाती पानी में एक युवक का शव पड़ा है, उक्त सूचना पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर , घटना के संबंध में उच्च अधिकारी गणों को अवगत कराया गया,*घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली गई,* मौके पर मृतक की शिनाख्त रोहित पुत्र बाबूराम निवासी धारावाली, मोहब्बेवाला, पटेलनगर उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को आवश्यक साक्ष्य संकलन कार्यवाही हेतु बुलाया गया, शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय भेजा गया है, प्रथमदृष्टया मृतक की हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है।
मृतक के संबंध में परिजनों से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतक उपरोक्त POP का कार्य करता था तथा दिनांक 07/02/24 की सुबह मजदूरी के कार्य से घर से गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए हैं ।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप