March 12, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

केदारनाथ मार्ग के सोनप्रयाग क्षेत्र मे शव मिलने से फैली सनसनी,नदी मे मिला नेपाली मूल के व्यक्ति का शव, एसडीआरएफ ने शव को निकलकर शिनाख्त के लिए पुलिस को सौपा।

आज कोतवाली सोनप्रयाग ने SDRF टीम को सूचना दी गई सोनप्रयाग पार्किंग के पास एक शव दिखाई दे रहा है,जिसको निकलने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट सोनप्रयाग से अपर उपनिरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सोनप्रयाग पार्किंग के पास नदी किनारे से एक अज्ञात नेपाली मूल के पुरूष का शव बरामद कर शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दियेे है।

You may have missed

Share