हरिद्वार। जिले के लंढौरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी दंपती शव को बोरे में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
पुलिस के अनुसार, लंढौरा में एक दंपती किराए पर कमरा लेकर पिछले चार महीने से रह रहा था। दंपती ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था। गुरुवार सुबह दंपती कमरा खाली कर सामान एक टेंपो में भर रहा था। इस बीच पड़ोस की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई। जिन्हें देखकर दंपती टेम्पो लेकर फरार हो गया। जबकि मौके पर ही एक बोरा छूट गया। बोरा खून से सना देख महिलाओं ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही मंगलौर सीओ बीएस चौहान, कोतवाली प्रभारी महेश जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोरा खुलवा कर देखा। जिसमें 50 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न हालत में खून से सना मिला। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। सीओ बीएस चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार दंपती की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दंपती बरेली के तहसील आंवला का रहने वाला है। शव एक दिन पुराना है। दंपती की तलाश के लिए पुलिस टीम में लगाई गई है। जल्द ही दंपति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि जिस महिला का शव मिला है वह भीख मांगने का काम करती है। महिला को कई बार दंपति के पास भी देखा गया है।

More Stories
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक