September 6, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे का साइबर ठगों के विरूद्ध कडा प्रहार ,विदेश से आये पार्सल का लालच देकर 5 लाख 16 हजार की ठगी करने वाले 02 साइबर ठगों को पौड़ी पुलिस ने पहुंचाया हवालात,

दिनांक 22.12.22 को वादिनी श्रीमती यशोदा देवी पत्नी श्री बीरेन्द्र सिंह, निवासी-ग्राम बालासौड, कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति मो0न0-897642731, 7040372778 धारक द्वारा मेरे मोबाइल पर कॉल कर डॉलर वाला पार्सल दिल्ली एयर पोर्ट से छुडाने को लेकर पैसों की मांग कर अलग-अलग खातों में रु0 5 लाख 16 हजार की धोखाधडी की गयी। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-329/22, अन्तर्गत धारा-420/120बी भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे* द्वारा आम जनमानस के साथ हो रही *धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता* से लेते हुये *अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का अनावरण* करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में शेखर चन्द्र सुयाल, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व, विभव सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में घटना का *सफल अनावरण करने हेतु पुलिस टीम का गठन* किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा को *दिनांक 24.12.2022 को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के बताये अनुसार संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्ता तान्या पत्नी सुनील उर्फ सोनू निवासी- गांव बुडाना, म0न0-599, सेक्टर-86, जिला फरीदाबाद को हरियाणा से गिरफ्तार* किया गया।

*पूछताछ का विवरणः-*

अभियुक्त कृष्ण कुमार द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि मेरे द्वारा अपनी आई0डी0 पर फर्जी खाते खोले जाते है, खातों से सम्बन्धित ATM पिन व सम्पूर्ण जानकारी मेरे द्वारा एक महिला जिसका नाम तान्या है को दी जाती है। यह खाते साइबर फ्रॉड के पैसों के लेन देन के लिये प्रयोग किये जाते है। महिला के कब्जे से अभियुक्त कृष्ण कुमार का ATM बरामद हुआ तथा महिला द्वारा बताया गया कि मैं अपने साथी बिसडम ओकाफोर पुत्र ओकाफोर, निवासी-गली न0 -12 बत्रा गली, सन्तनगर बौराडी, दिल्ली के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड का काम करते हैं। जिन लोगों से हम फ्रॉड करने के लिए सम्पर्क करते हैं उनके खातों की सम्बन्धित समस्त जानकारी लेकर ATM व पिन पता करके बिसडम जो कि नाइजीरियन नागरिक है को देते हैं। बिसडम के साथ ही सचिन राय भी काम करता है जिन खातों में साइबर फ्रॉड करके पैसा आता है वह पैसा हम ATM से निकालकर अपना हिस्सा लेकर बिसडम आदि को देते है।

*अभियुक्तों का नाम पताः-*
1. कृष्ण कुमार (उम्र-24) पुत्र मोहन कुमार, नि0-1/24 तिलपत मार्ग, विभाग सराय ख्वाजा, उमरनगर, फरीदाबाद हरियाणा।
2. तान्या(उम्र-29 वर्ष) पत्नी सुनील उर्फ सोनू निवासी गांव बुडाना म0न0 599 सेक्टर 86 जिला फरीदाबाद हरियाणा।

*पंजीकृत अभियोगः-*
1. मु0अ0स0-329/2022, धारा- 420/120B भादवि

*आपराधिक इतिहासः-*

अभियुक्ता तान्या- मु0अ0स0 465/20 धारा 420/506/467/468/471/34 भादवि व 66 आई0टी0 एक्ट (थाना बिसरक गौतमबुद्ध नगर उ0प्र0)

अभियुक्त कृष्ण कुमार का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है ।

*प्रकाश में आये अभियुक्त-*
1. बिसडम ओकाफोर पुत्र ओकाफोर निवासी गली न0 12 बत्रागली सन्तनगर बौराडी दिल्ली (नाईजिरियन नागरिक)
2. सचिन राय पुत्र महावीर राय निवासी- कृष्णानगर बसन्तकुंज नई दिल्ली।
3. मृणाल थापा मदनगिर गांव लाल बहादुरशास्त्री मार्ग नई दिल्ली ।

*पुलिस टीम*-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह -कोतवाली कोटद्वार
2. उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान -साईबर सैल पौडी
3. उपनिरीक्षक नवीन पुरोहित
4. आरक्षी अमरजीत- सीआईयू कोटद्वार पौडी
5. आरक्षी हरीश -सीआईयू कोटद्वार पौडी
6. आरक्षी अरविन्द राय -साइबर सेल पौडी
7. महिला आरक्षी विमला नेगी-साइबर सेल पौडी
8. आरक्षी उत्तम चौहान- साइबर सेल पौडी
9. महिला आरक्षी कोमल

You may have missed

Share