
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। आगामी 9 अप्रैल को आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा वन आरक्षी के पद पर होने वाली लिखित परीक्षा में शान्ति व कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से गोष्ठी कर निर्देश दिए गए। जनपद पौड़ी के 44 परीक्षा केन्द्रों (पौड़ी-09, श्रीनगर-13 एवं कोटद्वार-22) में लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी। थाना प्रभारी कोटद्वार, श्रीनगर, पौड़ी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भर्ती परीक्षा में विशेष सतर्क दृष्टि बनाकर फ्लाईंग स्क्वाड के साथ पूरे दिन अपने अपने थाना क्षेत्रों में राउण्ड पर रहेंगे। परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटीरत्त पुलिस कार्मिकों को पारदर्शी रहकर निर्धारित वर्दी में समय 9 बजे से पूर्व केन्द्रों पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम, इस बार के बजट में धामी सरकार ने किया है प्रावधान