राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। पूर्व में कोटद्वार में बाजार चौकी प्रभारी और कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात रहे प्रदीप नेगी ने रक्तदान करने का रिकार्ड कायम किया है। आज श्री नेगी ने जौलीग्रांट हास्पिटल में भर्ती कोटद्वार निवासी जय लक्ष्मी देवी को रक्तदान कर उनकी जान बचाई। प्रदीप नेगी ने कोटद्वार में सेवाकाल के दौरान भी कई बार रक्तदान कर कई लोगों की जान बचाई है। कोटद्वार क्षेत्र की जनता से उनका विशेष लगाव रहा है। वर्तमान में प्रदीप नेगी रानी पोखरी देहरादून में थानाध्यक्ष के पद पर सेवारत हैं। इससे पूर्व वह कुंडा थाना प्रभारी रह चुके हैं। उत्तराखंड मित्र पुलिस अधिकारी व नियमित ब्लड डोनर प्रदीप नेगी का यह प्रशंसनीय 18वां रक्तदान है, जो अपने आपमें एक रिकार्ड है। लक्ष्मी देवी के परिजनों ने निस्वार्थ सेवाभाव से किये गये रक्तदान व महादान के लिए रानी पोखरी थाना प्रभारी प्रदीप नेगी का आभार व्यक्त किया है

More Stories
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ,चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर — डॉ. आशीष चौहान,घर बैठे बुक करें चारधाम हेली टिकट, heliyatra.irctc.co.in पर शुरू ऑनलाइन सुविधा !
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश