सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी के 26 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी को मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी एक कॉपी सभी संबंधित विभागों को जारी की गई है।
भारतीय संविधान के आर्टिकल 223 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 25 अक्टूबर को दिल्ली के जैसलमेर हाउस से एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में 26 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी के सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद पर हाइकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज तिवारी को चार्ज सौंपने की संस्तुति हुई है। भारत के राष्ट्रपति द्वारा की गई इस संस्तुति के बाद भारत सरकार के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप के पत्र में वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज तिवारी को 27 अक्टूबर से मुख्य न्यायाधीश का चार्ज ग्रहण करने को कहा गया है। इस पत्र की एक कॉपी वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी, राज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के सचिव और रजिस्ट्रार जर्नल, ऊत्तराखण्ड के मुख्य सचिव, अकाउंटेंट जर्नल, राष्ट्रपति सचिवालय, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव के पी.एस., भारत के मुख्य न्यायाधीश के रजिस्ट्रार, न्याय विभाग में एन.आई.सी.के तकनीकी निदेशक आदि को कॉपी भेजी गई है।

More Stories
देहरादून की राजपुर पुलिस ने नशे की दुनिया के मगरमच्छ को किया गिरफ्तार, आई टी पार्क चौकी ने करीब 34 लाख रुपयों की हेरोइन के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,उत्तरप्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है पकड़ा गया आरोपी !
मुज़फ्फरनगर की थाना नई मंडी पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के बाद 1 वाँछित 15 हजार रुपये के इनामी गौकश को गोलाबारी मे घायल सहित कुल 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौकशी के उपकरण एवं अवैध शस्त्र किए बरामद ।
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित