March 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सेलाकुई पुलिस ने दबोचे दो खुखरी बाज बदमाश, कीसी अपराधिक घटना को चाह रहे थे अंजाम देना, पुलिस की मुस्तैदी ने फेर दिया मंसूबो पर पानी।

हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई

थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा* आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
गठित टीमों द्वारा आज दिनांक 09-04-23 को रात्रि मे रात्रि गस्ती पुलिस टीम के द्वारा अभियुक्त मौ0 शौकीन व वसीम को चैकिंग के दौरान सिमकौम तिराहा के पास सेलाकुई से संदिग्ध अवस्था मे घूमते पाये जाने पर अभियुक्त गणो के कब्जे से एक एक अवैध खुखरियों को बरामद कर दोनो अभियुक्तो को धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम मे गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त गण रात्रि में चोरी करने के इरादे से अपने पास खुकरी लेकर घूम रहे थे समय रहते पुलिस टीम द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया!
जिस संबंध में थाना सेलाकुई पर अभियुक्त गण मौ0 शौकीन व वसीम के विरुद्द धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गण को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

*अभियुक्त का नाम पता*
===================
*1-मौ0 शौकीन पुत्र मौ0 तौफीक निवासी बैलून वाली गली जमनपुर थाना सेलाकुई जिला देहरादून उम्र 36 वर्ष*

*2-वसीम पुत्र तासीन निवासी बैलून वाली गली जमनपुर सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 27 वर्ष*

*बरामदगी*
दो अदद अवैध खुखरी

*पुलिस टीम*

1-उप निरीक्षक रतन सिंह बिष्ट
2-कांस्टेबल निर्भय नारायण
3-कांस्टेबल विजय गर्व्याल
थाना सेलाकुई देहरादून

You may have missed

Share