
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
परिवहन विभाग में चार आरटीओ समेत एआरटीओ, टीटीओ के तबादले किए गए। शनिवार को सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत ने सभी अफसरों को तत्काल तैनाती के आदेश दिए हैं। आरटीओ प्रशासन देहरादून सुनील शर्मा का तबादला आरटीओ प्रशासन हल्द्वानी के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर आरटीओ प्रशासन देहरादून संदीप सैनी को स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार आरटीओ प्रवर्तन देहरादून शैलेश तिवारी को परिवहन मुख्यालय में सहायक परिवहन आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह सहायक परिवहन आयुक्त अनीता चमोला को आरटीओ प्रवर्तन देहरादून बनाया गया है।
एआरटीओ प्रशासन देहरादून नवीन कुमार सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन रुद्रपुर, एआरटीओ प्रवर्तन हरिद्वार रश्मि पंत को एआरटीओ प्रवर्तन ऋषिकेश, प्रभारी एआरटीओ प्रवर्तन काशीपुर जितेंद्र बहादुर चंद को प्रभारी एआरटीओ प्रशासन रुड़की, एआरटीओ प्रशासन हरिद्वार पंकज श्रीवास्तव को एआरटीओ प्रशासन देहरादून, एआरटीओ प्रशासन रुड़की एल्विन रॉक्सी को एआरटीओ प्रशासन कर्णप्रयाग, प्रभारी एआरटीओ प्रवर्तन रुद्रपुर निखिल शर्मा को प्रभारी एआरटीओ प्रशासन हरिद्वार, एआरटीओ प्रशासन रुद्रपुर चक्रपाणि मिश्रा को एआरटीओ प्रशासन देहरादून, एआरटीओ प्रशासन काशीपुर विमल पांडे को एआरटीओ प्रवर्तन काशीपुर, एआरटीओ प्रवर्तन ऋषिकेश मोहित कोठारी को एआरटीओ प्रशासन रुद्रपुर, एआरटीओ मुख्यालय पूजा नयाल को एआरटीओ प्रशासन काशीपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

More Stories
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले छात्रों को सिखाया कानून का पाठ, पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले 10 छात्रों को किया गिरफ्तार !
वन क्षेत्राधिकारी रेंज कार्यालय में तोड़फोड़ व हंगामा करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार !
देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एसओजी की मदद से हत्या के आरोप मे तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पैसे के लेनदेन के चलते आरोपियों ने की थी दोस्त की हत्या !